IPL 2026, LSG vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स-दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी लखनऊ की पिच

IPL 2025, LSG vs DC Pitch Report In Hindi Today Match: आज (1 April 2026) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 5वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले लखनऊ-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Pitch Report: आईपीएल 2026 का पांचवा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) के बीच 1 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में जहां लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे वहीं दिल्ली की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में होगी। दोनों टीमें IPL के 19वें सीजन में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेंगे। जहां लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर प्रदर्शन में सुधार का दबाव होगा। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी अपनी टीम को पहली बार कप जिताने की उम्मीद में होंगे। आईपीएल 2026 का यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

LSG DC Pitch Report

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

लखनऊ और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

ऋषभ पंत लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले सीजन में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे। प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थी। इस साल लखनऊ के पास पूरी तरह से फिट टीम है और मोहम्मद शमी तथा एनरिच नॉर्किया जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है। अक्सर चोटिल रहने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह उस भरोसे पर खरे उतरें जो टीम ने उन पर किया है। तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं जबकि प्रिंस यादव ने भी अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने पहले साल में ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। गेंदबाजी की तुलना में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहतर लग रही है। मिचेल मार्श और एडेन माक्ररम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से है। पिछले सत्र में चौथे नंबर पर कोई कमाल नहीं कर सके पंत ने तीसरे नंबर पर शतक जमाया था। वह तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।

End of Feed