'किसी भी पीढ़ी में महान खिलाड़ी होते विराट कोहली, उनका किसी और से मुकाबला ही नहीं'

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में विराट कोहली ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की थी। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 69 रन की पारी खेली और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। इस पारी के दौरान विराट ने जिस तरह की क्लास दिखाई, उसे देखकर लोग उनके मुरीद हो गए हैं।

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में जिस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उसे देखकर टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने उनकी जमकर तारीफ की है। क्रुणाल पांड्या ने विराट को महानतम खिलाड़ी करार दिया है। उनका कहना है कि विराट किसी भी सदी में होते, वह महान खिलाड़ी ही होते। इसके साथ ही क्रुणाल ने आरसीबी को लेकर भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि RCB में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है और खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के बारे में बखूबी पता है। गौरतलब है कि आरसीबी ने 2025 में 18 साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता था और पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में क्रुणाल पांड्या 'प्लेयर आफ द मैच' थे। फाइनल में क्रुणाल ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये थे। आरसीबी ने फाइनल मुकाबला 6 रन से जीतकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Virat Kohli (3)

विराट कोहली (फोटो साभार- IPL/BCCI)

RCB के आलराउंडर ने विराट को बताया महान खिलाड़ी

कृणाल ने टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, 'मेरा मानना है कि इस साल अधिक ठहराव आया है। पिछले साल यह नयी टीम थी और सभी एक दूसरे को समझ रहे थे। इस साल खिलाड़ियों को अपनी भूमिका, एक दूसरे की ताकत और कमजोरी बखूबी पता है।' क्रुणाल पांड्या ने कहा, 'जब मैं बड़े मौकों पर खेलता हूं तो मुझे लगता है कि अगर भगवान आपको यहां तक लाये हैं तो कोई कारण होगा और मुझे लगता है कि ये बड़े मौके मेरे लिये ही बने हैं। मुझे दबाव महसूस होता है लेकिन मैं सोचता हूं कि कैसे शांतचित्त रहूं और जरूरत के मुताबिक खेलूं।' उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा, 'विराट अच्छा उदाहरण हैं। आप उसकी जीत की भूख और जुनून देख सकते हैं। विराट कोहली किसी भी पीढ़ी में पैदा होते, वह महानतम खिलाड़ियों में ही होती। उनका किसी और से मुकाबला ही नहीं है।'

End of Feed