IPL 2026, KKR vs SRH Preview: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाईट राइडर्स, स्पिनर्स पर है दारोमदार

KKR vs SRH IPL 2026 Match no six Preview: कोलकाता नाईट राइटर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का छठा मैच खेला जाएगा। सीजन के पहले मुकाबले में दोनों टीमों को हार का मुंह देखना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होगा।। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

कोलकाता: अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के गुरुवार को यहां होने वाले मैच में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेंगी। इन दोनों टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है। केकेआर की टीम अपने स्पिनरों की फॉर्म में वापसी को लेकर उत्सुक होगा जबकि सनराइजर्स को भी अपने गेंदबाजी विभाग में काफी सुधार करना होगा।

KKR vs SRH, Match Preview IPL 2026

कोलकाता बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच प्रीव्यू, आईपीएल 2026

घर पर सीजन का पहले मैच खेलेगी केकेआर

End of Feed