IPL 2026: KKR को मिल गया हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, दमदार भारतीय पेसर को टीम में किया शामिल

IPL 2026: केकेआर ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपनी टीम में शामिल किया गया। हर्षित राणा की तरह नवदीप सैनी भी भारत के लिए खेल चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह केकेआर में 75 लाख रुपये के अनुबंध के तहत शामिल होंगे।​​

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को तब झटका लगा था, जब हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। अब फ्रेंचाइजी ने उनका रिप्लेसमेंट खोज लिया है। केकेआर ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपनी टीम में शामिल किया गया। हर्षित राणा की तरह नवदीप सैनी भी भारत के लिए खेल चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह केकेआर में 75 लाख रुपये के अनुबंध के तहत शामिल होंगे। इससे पहले केकेआर ने आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है।

Harshit Rana

हर्षित राणा (IPL/BCCI)

नवदीप सैनी को मिली KKR में जगह

नवदीप सैनी ने अब तक कुल 32 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए हैं। नवदीप सैनी ने साल 2019 में IPL करियर की शुरुआत RCB के साथ की थी। अपने पहले सीजन में उन्होंने 13 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद वह दो सीजन और RCB के साथ रहे थे और फिर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए थे। सैनी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 23 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि हर्षित राणा ने पिछले महीने ही अपने घुटने की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण वे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स ने क्रमशः नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विकल्प के तौर पर चुना है।'

End of Feed