IPL 2026, KKR vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच

IPL 2026, KKR vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 60वां मुकाबला आज (16 May 2026) भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस टीमों की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने 11 मैचों में से 6 मैच हार चुकी है, जबकि सिर्फ 4 मैचों में उसे जीत मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यहां हम जानेंगे आज होने वाले कोलकाता-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े

IPL 2026, KKR vs LSG Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 60वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans) के बीच कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम (Eden Gardens Cricket Stadium Kolkata) में 16 मई 2026 दिन शनिवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अपने 11 में से 6 मुकाबले हारकर (एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा) उतरने वाली है, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अपने 12 में से 8 मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। इस मुकाबले में कोलकाता की कप्तानी जहां एक बार फिर आजिंक्य (Ajinkya Rahane) करेंगे। वहीं गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करते नजर आएंगे। ऐसी स्थिति में कोलकाता नाईट राइडर्स इस मैच को जीतकर चाहेगी कि प्लेऑफ में उसकी उम्मीद बनी रहे। वहीं गुजरात की टीम चाहेगी कि पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी वह अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखे।

KKR vs GT Pitch Report

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

केकेआर को हर हाल में चाहिए जीत

केकेआर के लिए यह मैच बहुत अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत चाहिए। दूसरी ओर गुजरात की नजर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम को पहली जीत हासिल करने के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। शुरुआत में टीम सही संयोजन बनाने में संघर्ष करती रही। हालांकि बाद में केकेआर ने लगातार चार मैच जीते, लेकिन पिछले मुकाबले में बेंगलुरु के खिलाफ विराट कोहली के शतक की वजह से हार झेलनी पड़ी। अब केकेआर के पास सिर्फ तीन मैच बचे हैं। अगर टीम तीनों जीत भी जाती है, तब भी प्लेऑफ में पहुंचना पूरी तरह उसके हाथ में नहीं होगा और उसे दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। एक और हार उसकी उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है।

End of Feed