IPL 2026, KKR vs DC Pitch Report: कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानिए ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, KKR vs DC Pitch Report In Hindi Today Match: आज (24 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता नाईट राइडर्स अंक तालिका में छठवें स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। केकेआर की कोशिश दिल्ली को पटखनी देकर प्लेऑफ में जगह बनाने की होगी। इस मैच में जीत केकेआर के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खोल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच का रविवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Eden Gardens Stadium Kolkata Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium Kolkata) में खेला जाएगा। कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 70वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाने वाला यह सातवां मैच है। इससे पहले यहां खेले गए छह मुकाबलों में से केकेआर को तीन में जीत मिली है जबकि 2 में उसे हार मिली है। वहीं एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। यहां खेले गए छह मैच में से दो मैच में तीन बार 200 से ज्यादा रन बने हैं।

KKR vs DC Pitch Report

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इस सीजन खेले गए छह मैच में से तीन में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत नसीब हुई है। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का मौजूदा सीजन में शुरुआत में प्रदर्शन काफी खराब रहा था और पहले खेले गए 7 मुकाबलों में से 7 में उसे हार मिली थी। हालांकि, बाद में खेले गए लगातार 6 मुकाबलों में उसे जीत मिली और वह प्लेऑफ में जगह बनाने की कतार में आकर खड़ी हो गई है। इस सीजन अबतक खेले 13 मैचों में केकेआर को 6 मैचों में जीत मिली है जबकि 6 में उसे हार मिली है। वहीं उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। केकेआर इस समय अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम अंक तालिका में 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ आठवें पायदान पर है। ऐसे में आईए जानते हैं रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

End of Feed