IPL 2026, Full Schedule Updates: बीसीसीआई ने कर दिया कन्फर्म, इस दिन होगी आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा

IPL 2026, Full Schedule Updates: टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी टी20 क्रिकेट का शोर थमने नहीं वाला है। अब फैंस में आईपीएल 2026 को लेकर दीवानगी बढ़ गई है। जल्द ही इसके कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार का आईपीएल 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि 12 मार्च को इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

IPL 2026, Full Schedule Updates: टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद भी फटाफट क्रिकेट को शोर थमने वाला नहीं है। जल्द ही आईपीएल 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की जानी है। इस बार का सीजन दो दिन देरी से यानी 28 मार्च से शुरू होगा। अब बीसीसीआई ने कार्यक्रम को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है। सचिन देवजीत सैकिया ने कहा कि आगामी 12 मार्च को इसकी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, इस दिन पहले फेज के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। हमेशा की तरह ओपनिंग मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ मुकाबले की शुरुआत 26 मई से होगी। पहला क्वालीफायर बेंगलुरु में खेला जाएगा, जबकि आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर क्रमश: अहमदाबाद और शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम रायपुर में खेला जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा की जानी है।

IPL 2026 FULL SCHEDULE LIVE UPDATES

आईपीएल 2026 फुल शेड्यूल (साभार-X)

इस फॉर्मेट में खेला जाएगा आईपीएल 2026

आईपीएल 2026 की बात करें तो यह भारत के 10 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। इस बार 80 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। 10 टीम डबल राउंड रॉबिन के हर टीम से दो-दो मुकाबला खेलेगी। इसमें एक मैच वह होम पर खेलेगी जबकि एक मैच घर से दूर खेला जाएगा।

End of Feed