IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच, बोले- 15 की उम्र में बेखौफ बल्लेबाज

IPL 2026: भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ राजस्थान रॉयल्स के धुरंधर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो गए हैं। बांगड़ का मानना है कि IPL 2026 में राजस्थान के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह विश्व स्तरीय गेंदबाजों को दबाव में लाया, वह उसकी खास प्रतिभा और निडर खेल का परिचायक है।

IPL 2026: भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह विश्व स्तरीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया, वह उसकी खास प्रतिभा और निडर खेल का परिचायक है। पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने 15 गेंद में अर्धशतक जमाकर राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत दिलाई। पिछले साल आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने सूर्यवंशी ने मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बांगड़ ने स्टार स्पोटर्स से कहा, 'वैभव सूर्यवंशी अलग ही खिलाड़ी है। उसने गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी। मैट हेनरी और खलील अहमद जैसे गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वहीं नूर अहमद जैसे गेंदबाज के लिये भी परेशानी का सबब बना।'

Vaibhav (2)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- IPL/BCCI)

15 की उम्र में की बेखौफ बल्लेबाजी

बांगड़ ने कहा, 'उसने पंद्रह वर्ष की उम्र में चार बेहतरीन गेंदबाजों पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दबाव बनाया। यह उसकी खासियत है और मुझे बहुत पसंद है। जिस तरह से उसने इस सत्र में शुरूआत की है, यह उसके लिये यादगार रहने वाला है।' गौरतलब है कि चेन्नई के खिलाफ मिले 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों की पारी में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से शानदार 52 रन बनाए। जिससे राजस्थान ने 128 रन के लक्ष्य को मात्र 12.1 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया। यह मैच में बची हुई गेंदों के लिहाज से राजस्थान की सबसे बड़ी जीत थी।

End of Feed