IPL 2026, DC vs RR Pitch Report: आज दिल्ली कैपिटल्स-राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

IPL 2026, DC vs RR Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals vs Rajasthan Royals) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi) में 17 मई 2026 दिन रविवार को खेला जाएगा। यह दिन का दूसरा मुकाबला है। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। वहीं 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले दिल्ली-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

IPL 2026, DC vs RR Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals vs Rajasthan Royals) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi) में 17 मई 2026 दिन रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 में से 5 मुकाबले जीतकर और 7 मुकाबले हारकर उतरने वाली है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 में से 6 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरेगी। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी जहां एक बार फिर अक्षर पटेल (Axar Patel) करेंगे। वहीं रियान पराग (Riyan Parag) राजस्थान की कप्तानी करते दिखाई देंगे। राजस्थान और दिल्ली को प्लेऑफ में उम्मीदें बनाये रखने के लिये इस मुकाबले में हर हालत में जीतना होगा। दिल्ली के 12 मैचों में दस अंक है और प्लेआफ में जगह बनाने की उसकी संभावना नहीं के बराबर है। इस मैच में हार से वह दौड़ से बाहर ही हो जायेगी। वहीं रॉयल्स के 11 मैचों में 12 अंक है और एक सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर मैदान पर लौटेगी। उनकी पूरी कोशिश होगी कि दिल्ली उनके रंग में भंग नहीं डाल सके।

DC vs RR Pitch Report

दिल्ली बनाम राजस्थान पिच रिपोर्ट

सचिन की तरह चहेता बने वैभव सूर्यवंशी

सचिन तेंदुलकर के बाद कोई युवा खिलाड़ी देशवासियों का इस कदर चहेता नहीं बना है जैसे बिहार के समस्तीपुर का सूर्यवंशी बन चुका है। वह फिरोजशाह कोटला पर पहली बार खेलेगा और उनको बल्लेबाजी करते देखना का ऐसा क्रेज है कि फ्री पास मांगने वालों की होड़ मची हुई है। आईपीएल के 19 साल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक वफादार नहीं रहे हैं। जब कोटला पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू खेलती है तो दर्शक ’कोहली कोहली’ चिल्लाते हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर पूरा कोटला पीले रंग में रंग जाता है और सात नंबर की धोनी की जर्सी ही सर्वत्र नजर आती है। इतने साल में अपने प्रशंसकों का बेस नहीं बना सकी दिल्ली की टीम रविवार को उतरेगी तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा अगर दर्शक सूर्यवंशी की हौसलाअफजाई करें। पिछले 11 मैचों में 40 छक्के लगा चुके वैभव अब तक 440 रन बना चुके हैं। वह जबर्दस्त फॉर्म में हैं। अब देखना होगा कि स्टार्क उन्हें कैसे रोक पाते हैं । स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन मिला जुला रहा है। आईपीएल 2024 के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पहला स्पैल डालकर केकेआर की जीत की नींव रखी थी। अगर स्टार्क टेस्ट क्रिकेट वाला अपना फॉर्म लेकर उतरते हैं तो सूर्यवंशी के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

End of Feed