IPL 2026, DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला आज, जानिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, DC vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (07 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के इन्क्यावनवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है। दिल्ली की कोशिश कोलकाता को पटखनी देकर प्लेऑफ की दौड़ में वापस लौटने की कोशिश करेगी। बाकी बचे चार मैच में चार दिल्ली के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खोल सकती है। वहीं 9 मैच में 2 जीत 7 हार के साथ अंक तालिका में दसवें पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी आस तकरीबन खत्म हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का शुक्रवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के इन्क्यावनवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi) में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) संभाल रहे हैं वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठा मैच है। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबलों में से दिल्ली को केवल एक में जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार मिली है। पांच मैच में से दो मैच में 200 से ज्यादा रन मैच में मिले हैं।

DC vs KKR Pitch Report

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स, पिच रिपोर्ट, अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली

दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबले में रनों की बारिश जमकर हुई। पंजाब ने 265 रन के लक्ष्य को चेज करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी के खिलाफ 75 रन पर ढेर हो गई थी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पांच मैच में से चार में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन खराब रहा है। सीजन में अबतक खेले 10 मैच में से 4 में दिल्ली को जीत मिली है जबकि 6 में उसे हार मिली है। दिल्ली का नेट रन रेट -0.949 का है और वो अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अंक तालिका में 9 मैच में से 2 जीत और 7 हार के साथ दसवें पायदान पर है। केकेआर का नेट रन रेट -1.076 का है। उसके खाते में 4 अंक हैं। ये मुकाबला अंत तालिका में सातवें और दसवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

End of Feed