IPL 2026: भरे स्टेडियम में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जा रहा था प्रेमी, लड़खड़ाया पैर और खो गई अंगूठी.. देखें Video

IPL 2026: कोलकाता नाईट​​ राइडर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमियों का दिन बन जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जा रहा होता है।

IPL 2026: आईपीएल का 19वीं सीजन 28 मार्च से शुरू हो चुका है। दुनिया के सबसे महंगे लीग की खुमारी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। IPL का क्रेज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है। शायद ही कोई मैच होता हो, जिसका टिकट आसानी से मिल जाता हो। IPL के मैचों में स्टेडियम खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। 29 मार्च को लीग का दूसरा मैच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुआ। इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से मात दिया। इस दौरान स्टेडियम में एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जिसने सबका दिन बना दिया।

Boyfriend propose girlfriend in Stadium

IPL मैच के दौरान बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज (फोटो साभार- KKR)

KKR ने शेयर किया वीडियो

कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमियों का दिन बन जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जा रहा होता है। वीडियो में नजर आता है कि उसकी गर्लफ्रेंड खड़ी है और युवक अपने हाथ में अंगूठी लेकर घुटनों के बल बैठता है। हालांकि, जैसे ही वह घुटनों के बल बैठता है, उसका पैर लड़खड़ा जाता है। इसके बाद युवक ने जो अंगूठी हाथ में पकड़ी थी, वह छिटककर कुर्सियों के नीचे चली जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed