IPL 2026 Auction Date, Venue and Time: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए प्लेयर्स लिस्ट का ऐलान हो गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नीलामी के लिए 350 खिलाड़ियों के नाम को शॉर्टलिस्ट किया है। नीलामी के लिए 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 240 खिलाड़ियों में 224 भारतीय अनकैप्ड और 14 विदेशी अनकैप्ड प्लेयर शामिल हैं। सभी 10 टीमों में 77 जगह खाली हैं। इसमें 31 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं। नीलामी में सबसे ज्यादा रिजर्व प्राइज 2 करोड़ रुपये है। इस प्राइज टैग के साथ 40 खिलाड़ी नीलामी में उतर रहे हैं।
आईपीएल 2026 ऑक्शन तारीख, वेन्यू. टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग
कहां होगी आईपीएल 2026 की नीलामी (IPL 2026 Auction Place and Venue)
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए नीलामी यूएई के अबु धाबी में होने जा रही है।
कब होगी आईपीएल 2026 के लिए प्लेयर्स की नीलामी (Ipl Auction 2026 Date)
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मगंलवार 16 दिसंबर, 2025 को होगी। नीलामी एक दिन
कितने बजे शुरू होगी आईपीएल 2026 की नीलामी (Ipl Auction 2026 Time)
आईपीएल 2026 के लिए नीलामी मगंलवार (16 दिसंबर, 2025) को भारतीय समयानुसार दोपहर (1:00 PM) शुरू होगी।
कहां देखें आईपीएल 2026 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग (IPL Auction streaming platform)
कहां देखें आईपीएल 2026 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
कहां देखें आईपीएल 2026 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग (IPL Auction Live Telecast on TV)
आईपीएल 2026 के लिए प्लेयर्स की नीलामी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न भाषाओं के चैनल पर पर देख सकते हैं।
किस टीम के पर्स में हैं कितनी राशि (Purse remaining for IPL teams 2026)
आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी में सबसे मोटे पर्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उतरेगी। कोलकाता के पास 64.30 करोड़ रुपये हैं। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (43.40 करोड़), सनराइजर्स हैदराबाद (25.50 करोड़), लखनऊ सुपर जायंट्स( 22.95 करोड़), दिल्ली कैपिटल्स (21. 80 करोड़), आरसीबी (16.40 करोड़), राजस्थान रॉयल्स(16.05 करोड़), गुजरात टाइटन्स (12.90 करोड़) पंजाब किंग्स (11.50 करोड़), मुंबई इंडियन्स (2.75 करोड़) की टीम हैं। सबसे मोटा पर्स केकेआर का और सबसे पतला मुंबई इंडियन्स का है।
