IPL 2026: रोहित शर्मा का 2.0 अवतार, अनिल कुंबले बोले- बाकी टीमों के लिए चिंता का सबब

IPL 2026: भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि रोहित की पारी से साबित हो गया है कि वह फिर से अपना दबदबा बनाने को तैयार हैं।

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट से धूल चटाई। मुंबई की इस जीत में रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले आईपीएल के इस सत्र के पहले मैच में रोहित शर्मा के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि रोहित का ’2.0 अवतार’ पूरे टूर्नामेंट में विरोधी टीमों के लिये चिंता का सबब रहेगा। 38 वर्ष के रोहित ने 38 गेंद में 78 रन बनाये जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया। कुंबले ने 'स्टार स्पोटर्स' से कहा, 'लगता है कि रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं। उनकी पारी से साबित हो गया है कि वह फिर से अपना दबदबा बनाने को तैयार हैं।

Rohit Sharma (8)

रोहित शर्मा को 2.0 अवतार (फोटो साभार- IPL/BCCI)

रोहित की पारी बाकी टीमों के लिए चिंता का सबब

भारत के पूर्व स्टार गेंदबाज ने कहा कि 'जिस तरह से रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे, मुझे उनके कैरियर के शीर्ष दिनों की याद आ गई।' उन्होंने कहा, 'वरूण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे गेंदबाजों को छक्के लगाना आसान नहीं है लेकिन उसने इसे आसान बना दिया। उसने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और ब्रेक के बाद लौटने पर लय और टाइमिंग हासिल करने में पांच से सात दिन लगते हैं।' कुंबले ने कहा, 'वह शानदार पारी थी। छक्के आसानी से लग रहे थे। इस पारी ने साबित कर दिया कि रोहित का यह अवतार आईपीएल की बाकी टीमों के लिये चिंता का सबब होगा।'

End of Feed