MI vs RCB Aaj Ka Match Kaun Jitega: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से पहले जानें आज का मैच कौन जीतेगा

IPL 2025 who will win today match MI vs RCB in Indian premier league 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज एक और धमाकेदार मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में एक तरफ जहां पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस होगी वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम होगी।आइए जानते हैं कि मैच कौन जीत सकता है।

Aaj Ka Match Kaun Jitega MI vs RCB: मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। MI और RCB के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों में विस्फोटक बल्लेबाज और गेंदबाज मौजूद हैं। MI अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन में हार के बाद अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दमदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे नंबर पर मौजूद है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में होगी। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस शाम को 7 बजे से होगा।

MI vs RCB Winner Prediction

आज का मैच कौन जीतेगा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

पांच बार की चैंपियन ने अपनी एकमात्र जीत वानखेड़े स्टेडियम में RCB के खिलाफ हासिल की थी। इस बीच आरसीबी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलेगी। बेंगलुरु को आगामी MI बनाम RCB मुकाबले में टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज करने की उम्मीद होगी। इस मैच का आयोजन वानखेड़े मैदान पर होगा जहां पर रनों की झड़ी देखने को मिल सकती है।

End of Feed