SRH vs GT, IPL 2025: गुजरात के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, क्या बदलेगा खेल का अंदाज

आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

हैदराबाद: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना विशेष स्थान बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उसकी यह आक्रामकता ही हार का कारण बन रही है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में उसे अपनी इस शैली पर आत्ममंथन करना होगा।

IPL 2025 PBKS vs RR Match Preview

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मैच प्रीव्यू

सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में 286 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाजों की आक्रामकता नहीं चल पाई। सनराइजर्स ने अगले तीन मैच में 190, 163 और 120 रन बनाए। उसे इन तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स की टीम अभी अंक तालिका में 10वें और अंतिम स्थान पर है तथा ऐसा लग रहा है कि विश्व चैंपियन पैट कमिंस की अगुवाई वाली यह टीम बिखर रही है।

End of Feed