Travis Head Half Century: ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2025 का किया धमाकेदार आगाज, तूफानी रफ्तार से जड़ दिया अर्धशतक

Travis Head Half Century: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का धमाकेदार आगाज किया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तेजी से अर्धशतक जड़ दिया है। वे इस सीजन में सबसे तेजी से अर्धशतक जड़ने वाले भी बन गए हैं।

Travis Head Half Century: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मैच में उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए केवल गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ वे इस सीजन में अब तक के सबसे तेजी से अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले फिल सॉल्ट विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़ा है लेकिन इसे पूरा करने में उन्होंने 25 से ज्यादा गेंदें ले ली। ट्रेविस हेड जिस लय में दिख रहे थे हालांकि वे 67 रनों पर तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी के चलते आउट हो गए हैं।

Travis Head IPL

ट्रेविस हेड (फोटो- BCCI)

मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम की कप्तानी इस मैच में रियान पराग रहे हैं वहीं संजू सैमसन केवल इम्पैक्ट खिलाड़ी के रुप में खेलने वाले हैं। राजस्थान का फैसला अब तक हालांकि कुछ खास नहीं रहा क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने धमाकेदार शुरुआत की है और 7 ओवर से पहले ही 100 का आंकड़ा पूरा कर लिया है। टीम को इस दौरान अभिषेक शर्मा के रुप में एक झटका भी लग गया है।

End of Feed