IPL 2025, SRH (Sunrisers Hyderabad) Full Squad: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के नए सीजन का आगाज हो चुका है। पिछले बार फाइनल तक पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह रोमांचक मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फ्रेंचाइजी ने एक बार मजबूत टीम तैयार की है। फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इस लिस्ट में कप्तान पैट कमिंस सहित युवा बल्लेबाजों को शामिल किया है। हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था। आइए सनराइजर्स हैदराबाद ने किन खिलाड़ियों को खरीदा, कितने में खरीदा और उसके बाद उनकी पूरी टीम कैसे तैयार हुई है। खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखिए।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ी। (Source: BCCI/IPL)
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (SRH Retained Players List IPL 2025)
| क्रमांक | खिलाड़ी | कीमत |
| 1. | हेनरिच क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) | 23 करोड़ |
| 2. | पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) | 18 करोड़ |
| 3. | ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) | 14 करोड़ |
| 4. | अभिषेक शर्मा (भारत) | 14 करोड़ |
| 5. | नीतीश कुमार रेड्डी (भारत) | 6 करोड़ |
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी (SRH IPL 2025 Auction Buys)
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | कीमत |
| मोहम्मद शमी (भारत) | तेज गेंदबाज | 10 करोड़ |
| हर्षल पटेल (भारत) | ऑलराउंडर | 8 करोड़ |
| इशान किशन (भारत) | विकेटकीपर | 11.25 करोड़ |
| राहुल चाहर (भारत) | स्पिनर | 3.20 करोड़ |
| एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) | स्पिनर | 2:40 करोड़ |
| अथर्व ताइडे (भारत) | बल्लेबाज | 30 लाख |
| अभिनव मनोहर(भारत) | बल्लेबाज | 3.20 करोड़ |
| सिमरजीत सिंह (भारत) | तेज गेंदबाज | 1.50 करोड़ |
| जीशान अंसारी(भारत) | स्पिनर | 40 लाख |
| जयदवे उनादकट (भारत) | तेज गेंदबाज | 1 करोड़ |
| बाइडन कार्स (इंग्लैंड) | तेज गेंदबाज | 1 करोड़ |
| कमिंदु मेंडिस(श्रीलंका) | बल्लेबाज | 75 लाख |
| अनिकेत वर्मा (भारत) | बल्लेबाज | 30 लाख |
| ईशान मलिंगा(श्रीलंका) | गेंदबाज | 1.20 करोड़ |
| सचिन बेबी (भारत) | बल्लेबाज | 30 लाख |
सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल (Sunrisers Hyderabad Schedule)
2016 की विनर रही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को राजस्थान के खिलाफ जबकि अपना आखिरी लीग मुकाबला 18 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।| तारीख | बनाम | टाइम | वेन्यू |
| 23 मार्च | राजस्थान रॉयल्स | 3.30 दोपहर | हैदराबाद |
| 27 मार्च | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7.30 शाम | हैदराबाद |
| 30 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स | 3.30 दोपहर | विशाखापट्टनम |
| 3 अप्रैल | कोलकाता नाईट राइडर्स | 7.30 शाम | कोलकाता |
| 6 अप्रैल | गुजरात टाइटंस | 7.30 शाम | हैदराबाद |
| 12 अप्रैल | पंजाब किंग्स | 7.30 शाम | हैदराबाद |
| 17 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | 7.30 शाम | मुंबई |
| 23 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | 7.30 शाम | हैदराबाद |
| 25 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स | 7.30 शाम | चेन्नई |
| 2 मई | गुजरात टाइटंस | 7.30 शाम | अहमदाबाद |
| 5 मई | दिल्ली कैपिटल्स | 7.30 शाम | हैदराबाद |
| 10 मई | कोलकाता नाईट राइडर्स | 7.30 शाम | हैदराबाद |
| 13 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7.30 शाम | बेंगलुरु |
| 18 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7.30 शाम | लखनऊ |
आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम (SRH Full Players List For IPL 2025)
पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल,ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जम्पा, अथर्व ताइडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, बाइडन कार्स, कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सचिन बेबी।
