IPL 2025 में हुई शार्दुल ठाकुर की एंट्री, इस टीम में अचानक मिली जगह

Shardul Thakur IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की आखिरकार एंट्री हो गई है। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले हैं। शार्दुल ठाकुर को चोटिल चल रहे मोहसिन खान की जगह टीम में मौका दिया गया है।

Shardul Thakur IPL 2025: नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी के लिए तैयार हैं। भारत के धाकड़ ऑलराउंडर को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है।नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में एलएसजी सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। शार्दुल ठाकुर की लंबे समय से लखनऊ के साथ जुड़ने की चर्चाएं थी। वे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रेक्टिस सेशन में भी नजर आए थे।

Shardul Thakur ap

शार्दुल ठाकुर (फोटो- AP)

आईपीएल में बयान में कहा, ‘‘लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है। मोहसिन चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ठाकुर को दो करोड रुपए के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है।’’

End of Feed