Ipl 2025 Retention Live Streaming: कब और कहां देखें आईपीएल रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग, उठेगा आईपीएल के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा

Ipl 2025 Retention Live Streaming, Watch indian premier league Retention Online Streaming, Live Telcast (आज के आईपीएल 2025 रिटेंशन लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी टेलीकास्ट): आईपीएल रिटेंशन की डेडलाइन 31 अक्टूबर शाम 5 बजे है। यह वह समय है जब आईपीएल के फैंस को उनके पसंदीदा टीम की रिटेंशन लिस्ट पता चलेगी। यदि आप भी इस पल का गवाह बनना चाहते हैं तो जान लें कहां देखें इसकी लाइव स्ट्रीमिंग।

Ipl 2025 Retention Live Streaming, (आईपीएल 2025 रिटेंशन लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी टेलीकास्ट) Retained and Released List: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है। तमाम माथपच्ची और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से सभी टीमों की रणनीति इस लिस्ट से सामने आ जाएगी। रिटेंशन की आखिरी डेडलाइन 31 अक्टूबर शाम 5 बजे है। सभी टीम ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेंशन किए जाने वालों में 5 कैप्ड और 2 अनकैप्ड प्लेयर से ज्यादा नहीं होने चाहिए। इसके लिए फ्रैंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 79 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।

IPL RETENTION LIVE STREAMING.

आईपीएल रिटेंशन लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

इन खिलाड़ियों पर है सबसे ज्यादा चर्चा

रिटेंशन से पहले जिन खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा चर्चा है उसमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये वो नाम हैं जो 31 अक्टूबर को चौंका सकते हैं। पिछले साल रोहित ने कप्तानी छोड़ी थी जिसके बाद उनके मुंबई छोड़ने पर चर्चा तेज है। इसके अलावा अय्यर का भी केकेआर से जाना लगभग तय है। ऐसे में रिटेंशन की शाम कई चीजें फैंस को चौंका सकती है। ऑक्शन से पहले आईपीएल के रिटेंशन के फुल ड्रामे का आनंद लेने से पहले इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed