IPL 2025 New Schedule: 17 मई से खेले जाएंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच, ऐसा है पूरा शेड्यूल

आईपीएल के बाकी बचे मैच का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। आईपीएल के बचे हुए मुकाबले 17 मई से खेले जाएंगे। हालांकि, प्लेऑफ के लिए वेन्यू का ऐलान अब तक नहीं किया गया है। फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।

IPL 2025 Resume: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025, 58 मैच के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया था, लेकिन अब बाकी बचे मैच का शेड्यूल आ गया है। आईपीएल 2025 दोबारा 17 मई से खेला जाएगा। हालांकि, अभी प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू तय नहीं हुए हैं। 13 लीग मुकाबले 6 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसका मतलब है कि दिल्ली और पंजाब का मुकाबला दोबारा खेला जाएगा जो धर्मशाला में तकनीकि खराबी के कारण बीच में रोक देना पड़ा था। नए शेड्यूल के अनुसार लीग मैचों के लिए छह वेन्यू बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई होंगे। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि आखिरी लीग मुकाबला आरसीबी और लखनऊ के बीच 29 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ मैच 29 मई से 1 जून के बीच खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल के नए कार्यक्रम में दो डबल-हेडर मुकाबले शामिल हैं। दोनों डबल हेडर मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। पहला डबल हेडर मुकाबला 18 मई और दूसरा डबल हेडर मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।

IPL 2025 Resume

आईपीएल शेड्यूल (साभार-X)

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। ’’

End of Feed