IPL 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खुशखबरी, गेंद और बल्ले से कहर बरपाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर पूरी तरह फिट

Nitish Kumar Reddy Injury update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियों में जुटी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने फिटनेस टेस्ट क्लीयर कर दिया है और वे टूर्नामेंट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Nitish Kumar Reddy Injury update: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन की समस्या से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।

Nitish kumar reddy

नीतीश कुमार रेड्डी (फोटो- BCCI/IPL)

पीटीआई को पता चला है कि नीतीश ने यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं और फिजियो ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है।आंध्र के इस 21 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था, लेकिन उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी।

End of Feed