IPL 2025 Mega Auction को लेकर आया बड़ा अपडेट, रिटेंशन से लेकर सैलरी कैप तक में हो सकता है बड़ा बदलाव

IPL 2025 Mega Auction Latest Update: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 2025 में होने वाले सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की आगामी मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन नियम में बदलाव कर सकता है।

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत से पहले इस साल मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की आगामी मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन नियम में बदलाव कर सकता है। क्रिकबज के अनुसार, कई फ्रैंचाइजी ने अगले तीन सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेंशन करने की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। जैसा कि अपेक्षित था, 10 फ्रैंचाइजी की राय अलग-अलग रही है, लेकिन अधिकांश ने पिछली बार की तुलना में अधिक रिटेंशन की मांग की है।

IPL AUCTION

आईपीएल ऑक्शन (फोटो- BCCI/IPL)

पुराने नियमों के अनुसार, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है, इस शर्त के साथ कि तीन से अधिक भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं। क्रिकेट बोर्ड इस महीने के अंत में फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ बैठक करने के बाद रिटेंशन पॉलिसी पर अंतिम फैसला लेगा।

End of Feed