IPL 2025, LSG vs SRH Match Preview: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेऑफ जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहने उतरेंगे लखनऊ के नवाब

Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Match Preview Venue: इंडियन प्रीमियर लीग के 61वें मुकाबले में आज लखनई सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की रेस में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

लखनऊ: लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की टीम सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने ‘करो या मरो’ मैच में जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण एक सप्ताह के निलंबन के बार फिर से शुरू हो रही इस लीग में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत अब तक के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोडकर बल्ले से भी लय हासिल करना चाहेंगे।

LSG vs GT Match Preview

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू

लखनऊ के खिलाफ साख बचाने उतरेगा हैदराबाद

पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के नाम 11 मैचों में 10 अंक है लेकिन नेट रन रेट माइनस 0.469 है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा। सनराइजर्स के कुछ खिलाड़ियों के लिए लय हासिल करने का एक अच्छा मौका होगा खासकर नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भारत ए के इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ उपयोगी पारियां खेलना चाहेंगे।

End of Feed