KKR vs SRH Preview: जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद, स्पिनर्स का रहेगा बोलबाला

KKR vs SRH IPL 2025 Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जाने वाला है। आइए जानते हैं इस 15वें मैच से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

KKR vs SRH IPL 2025 Preview: तीन में से दो मैच हार चुकी गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और पिछले साल फाइनल खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद बृहस्पतिवार को आईपीएल मैच में आमने सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा ।केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मिली हार के बाद कहा था कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

KKR vs SRH Preview

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्रीव्यू

लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद अब टीम का मनोबल थोड़ा गिरा होगा । पिछले सत्र में केकेआर ने सिर्फ तीन मैच गंवाये थे । अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डंस की पिच पर होगा चूंकि आरसीबी से सात विकेट से मिली हार के बाद इसकी काफी आलोचना हुई है ।केकेआर के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और विराट कोहली ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 51 गेंद में 95 रन की साझेदारी करके आरसीबी को जीत दिलाई थी।

End of Feed