IPL 2025 Closing ceremony: भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी [VIDEO]

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह भारतीय सैन्य बलों और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रहा। बॉलीवुड के कलाकारों ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेले जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले आयोजित स्पेशल क्लोजिंग सेरेमनी ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों और भारतीय सैन्य बलों को समर्पित रहीं। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों के कार्यक्रम ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें फिल्म लक्ष्य का गीत लक्ष्य को हर हाल में पाना है जैसे गीत शामिल थे। ये देश है वीर जवानों का, मां तुझे सलाम, लहरा दो लहरा दो, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे देशभक्ति के लोकप्रिय गीत शामिल थे।

IPL 2025 Closing Ceremony

आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी

आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी

शंकर महादेवन

कार्यक्रम के समाप्त होते ही पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

End of Feed