Tushar Deshpande injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे टखने की चोट के के कारण अगले "दो से तीन महीने" तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। इसी चोट के लिए पिछले साल सितंबर में लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी।
राजस्थान रॉयल्स को झटका (फोटो- IPL/BCCI)
29 वर्षीय तुषार ने पिछला मैच जुलाई, 2024 में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान खेला था। इस चोट के फिर से उभरने के कारण दाएं हाथ के इस गेंदबाज को इस सत्र में सभी प्रतियोगिताओं से दूर रहना पड़ा है और वह 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से भी लगभग बाहर हो गए हैं। इस प्रक्रिया से जुड़े एक डॉक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "तुषार की चोट फिर से उभर आई है, जिसके कारण वह अगले दो से तीन महीने तक मैदान से दूर रह सकते हैं।"
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना मुश्किल
देशपांडे आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं और यह देखना बाकी है कि 14 मार्च से शुरू होने वाले सीजन के लिए वह पूरी तरह से फिट हो पाते हैं या नहीं। अगर वे नहीं खेलते हैं तो ये राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए बुरी खबर हो सकती है। तुषार देशपांडे आईपीएल में विकटों की झड़ी लगाने के लिए जाने जाते हैं। तुषार देशपांडे 33 मैचों में 47 विकेट ले चुके हैं। वे इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिली थी।
राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड (Rajasthan Royals IPL 2025 Full Squad)
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर,जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्ष्णा, वनिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फज़लहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।
