EXPLAINED: IPL 2025 मेगा ऑक्शन का रोमांच खत्म, जानिए किस टीम का कौन सा पलड़ा है भारी

IPL 2025, All Ten Teams Squad Analysis, IPL 2025 Mega Auction Highlight: आईपीएल के नए सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है। पिछले दिनों सऊदी अबर के जेद्दा में दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान सभी टीमों ने अपने जरूरत के हिसाब से खिलाड़ी पर बोली लगाई। आइए ऑक्शन के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड पर नजर डालते हैं।

IPL 2025, All Ten Teams Squad Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) ने एक बार फिर से अपना स्तर ऊंचा किया। मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के लिए रिकॉर्ड रकम की बोली लगी तो वहीं 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी करोड़पति बनने में सफल रहे। मेगा नीलामी का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में किया गया, जिसने लीग की वैश्विक पहुंच को और बढ़ाया। इस दो दिवसीय आयोजन में 182 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगी। आईपीएल की इस यादगार ऑक्शन के बाद सभी टीमों का विश्लेषण इस प्रकार है।

All Teams Squad Analysis, IPL 2025, IPL 2025 Mega Auction, All ten teams Squard Analysis, ten teams Squard Analysis, ten teams Squard, ten teams Squard Analysis After Mega Auction, CSK, MI, RCB, KKR, LSG, GT, RR, DC, SRH, PBKS,

आईपीएल की सभी टीमों के स्क्वॉड का एनालिसिस। (फोटो- IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)चेन्नई की टीम ने नीलामी में अपने पुराने खिलाड़ियों को बरकरार रखने पर ध्यान दिया। टीम ने डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र को क्रमशः 6.25 करोड़ रुपये और चार करोड़ रुपये में खरीदा तो वहीं सैम कुरेन (2.40 करोड़ रुपये) और राहुल त्रिपाठी (3.40 करोड़ रुपये) के लिए ज्यादा रकम नहीं खर्च करनी पड़ी। नूर अहमद (10 करोड़) और अनुभवी रविचंद्रन अश्विन (9.75) जैसे स्पिनरों के लिए टीम ने रकम खर्च करने में संकोच नहीं किया। तेज गेंदबाजी टीम की कमजोर कड़ी दिख रही है जहां ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और खलील अहमद को अहम भूमिका निभानी होगी।

End of Feed