राजस्थान vs मुंबई

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 25, 2024, 03:05 PM IST

आईपीएल के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान का यह मुकाबला मौजूदा सीजन में घर में आखिरी मुकाबला होगा। इससे पहले घर में चार बार टीम उतरी है, जिसमें टीम का प्रदर्शन काफी दमदार रहा है। राजस्थान को घर में तीन मुकाबले में जीत और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, टीम अपने घर में आखिरी मुकाबला भी जीतने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले में राजस्थान के रियान पराग, संजू सैमसन के अलावा मुंबई के रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव पर नजर रहने वाली है।

RR vs MI, RR vs MI predictions, RR vs MI final win prediction, RR vs MI IPL match winning Prediction, Winning prediction of RR vs MI Today, RR vs MI Today Match predictions, prediction of RR vs MI Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या। (फोटो- IPL/BCCI)

टेबल में मुंबई से आगे राजस्थान

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से आगे राजस्थान रॉयल्स की टीम है। राजस्थान को 7 मैचों में से 6 मुकाबले में जीत मिली है और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को 7 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ टेबल में छठवें स्थान पर वहीं, गुगल के मुताबिक, राजस्थान के खिलाफ मुंबई का जीत प्रतिशत ज्यादा है। मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत 55% है, जबकि राजस्थान रॉयल्स का जीत प्रतिशत 45% है।

End of Feed