MI vs CSK, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में दो चैम्पियन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस बार दोनों टीमें नई कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ हैं। मुंबई इंडियंस की अपने घर में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन पिछले दो मुकाबले में टीम को घर में जीत मिली है। वहीं, मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी।
हार्दिक पंड्या और रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- IPL/BCCI)
चेन्नई के खिलाफ मुंबई का जीत प्रतिशत ज्यादा
आईपीएल के 17वें मुकाबले में चैम्पियन मुंबई और चेन्नई टीम के बीच भिड़ंत होने वाली है। लेकिन इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में खेले गए मुकाबले पर नजर डालते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत मिली है और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस को 5 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुगल के मुताबिक, चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत 56% है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का जीत प्रतिशत 44% है।
मुंबई इंडियंंस और चेन्नई सुपर किंग्स का जीत प्रतिशत। (फोटो- गुगल स्क्रीनग्रैब)
आईपीएल में ओवरऑल मुंबई का दबदबा
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीव कुल 36 मैच खेले गए हैं। इसमें चेन्नई के खिलाफ मुंबई का दबदबा है। मुंबई को 20 मैचों में और चेन्नई को 16 मैचों में जीत मिली है। चेन्नई के खिलाफ मुंबई का हाईएस्ट स्कोर 219 रन है, जबकि मुंबई के खिलाफ चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 218 रन है। पिछले पांच मैचों में चेन्नई को तीन जीत मिली है, जबकि मुंबई को दो मैचों में जीत मिली है।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़(कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
