CSK vs SRH, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज डबल हेडर का दिन है। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का आमना-सामना होगा तो दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड चेपॉक में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा क्योंकि टीम लगातार दो हार झेल चुकी है। दोनों ही मुकाबले में सीएसके को लखनऊ सुपरजायंट्स ने हराया है।
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-IPL)
बल्लेबाजी की बात करें तो इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने अलग तरह के टेंपलेट में बल्लेबाजी की है और यहां भी उसकी कोशिश रहेगी कि एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सीएसके पर दबाव बनाया जाए। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन गजब के फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं सीएसके की बल्लेबाजी इस बार सही नहीं रही है। रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला है। गेंदबाजी में जरूर सीएसके के पास मथिसा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान जैसे विकल्प हैं जो लगातार विकेट निकाल रहे हैं।
चेन्नई और हैदराबाद मैच विन प्रीडिक्शन (Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Win Prediction)
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 20 बार आपस में भिड़ी है जिसमें से 14 मुकाबला चेन्नई के पक्ष में रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 में से केवल 6 मुकाबला अपने नाम किया। विन प्रीडिक्शन की बात करें तो यहां भी चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। गूगल के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने के चांसेस 54 प्रतिशत हैं जबकि केवल 46 प्रतिशत लोग सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के पक्ष में हैं। हालांकि, जिस हिसाब से हैदराबाद ने इस सीजन में प्रदर्शन किया है, उसको देखते हुए चेन्नई के लिए यह आसान नहीं होगा।
चेन्नई बनाम हैदराबाद की विन प्रीडिक्शन (साभार-स्क्रीनग्रैब)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन-रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।
