CSK vs RR: राजस्थान और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega CSK vs RR: आईपीएल में आज दो अहम मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेपॉक के मैदान पर होगा। मैच से पहले यहां देखें क्या कहता है विन प्रीडिक्शन?

CSK vs RR, Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज डबल हेडर सुपर संडे है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में चेन्नई को यह मुकाबला जीतना होगा। चेन्नई के 12 मैच में 12 अंक हैं और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे 4 और अंक की दरकार है। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुका है और उसकी कोशिश टॉप पर रहने की होगी।

CSK vs RR aaj ka match kaun Jitega

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (साभार-IPL)

अब तक दोनों टीम का प्रदर्शन

अब तक दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान ने 11 मैच में 8 मुकाबला अपने नाम किया है और वह 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं चेन्नई की बात करें तो 12 मैच खेल चुकी चेन्नई को 6 मैच में जीत मिली है और इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में दोनों टीम पहली बार एक दूसरे से भिड़ेगी।

End of Feed