IPL Impact player rule: आसान भाषा में समझिए क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रूल, आईपीएल 2024 में कैसे होगा इस्तेमाल

What is Impact player rule: इंडियन प्रींमियर लीग 2023 की तरह इस बार भी आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल का उपयोग होने वाला है। इस नियम के आते ही मैच का रोमांच दोगुना हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस रूल का आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कैसे उपयोग किया जाएगा।

What is Impact player rule: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च 2024 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में इस साल भी इम्पेक्ट प्लेयर नियम को लागू किया जाएगा जिससे इसका रोमांच दोगुना हो जाएगा। इस नियम को लेकर पिछले सीजन से ही लगातार चर्चाएं हो रही है और अभी भी हर किसी के मन में इसे लागू करने को लेकर कई सवाल हैं जिनका एक-एक करके हम आसान शब्दों में जवाब देने वाले हैं।

IPL Impact player rule.

इम्पैक्ट प्लेयर रूल

आईपीएल 2024 में ऐसे लागू होगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रूल ? (What is impact player rule)

आईपीएल 2024 में एक बार फिर से इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू होने जा रहा है। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के अनुसार टॉस के बाद दोनों कप्तानों को 5 सब्सीट्यूट प्लेयर्स के नाम देने होंगे। कप्तान द्वारा चुने गए इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक प्लेयर को टीम इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर चुन पाएगी। इस प्लेयर का इस्तेमाल बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली टीम मैच में किसी भी समय कर सकेंगी। ये 12वां खिलाड़ी मैदान पर उतरते ही मैच का रुख बदल सकता है। ये पहली बार आईपीएल 2023 में लागू किया गया था। आइए जानते हैं कि अलग-अलग मौकों पर इसका कैसे उपयोग किया जा सकता है।

End of Feed