IPL 2024 Today Match, SRH vs MI Preview: आज हैदराबाद की टक्कर 5 बार की चैंपियन मुंबई से, जानिए मुकाबले की खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 06:00 AM IST

Aaj ka IPL match, SRH vs MI Preview: आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बुधवार शाम 7.30 बजे से खेला जाने वाला ये मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। ये सीजन का आठवां मैच होगा। दोनों ही टीमों ने अपना-अपना पहला मैच गंवाया है, ऐसे में आज एक टीम अपना खाता जरूर खोलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2024 का मुकाबला
  • सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी
  • दोनों टीमों ने गंवाया है अपना-अपना पहला मैच

Aaj Ka IPL Match, SRH vs MI Preview Today: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और आज जब यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत दर्ज करके खाता खोलना होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत हमेशा की तरह अच्छी नहीं रही।

IPL 2024, SRH vs MI Preview Today Match.

हैदराबाद-मुंबई मैच प्रिव्यू

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जीत की स्थिति में होने के बावजूद आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हालांकि जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, डेवाल्ड ब्रेविस की प्रभावशाली पारी और शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा का उपयोगी योगदान उसके लिए सकारात्मक पहलू रहे।

End of Feed