IPL 2024, SRH vs PBKS Pitch Report, Weather: हैदराबाद-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

IPL 2024, SRH vs PBKS Pitch Report And Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (19 मई 2024) दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के घर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इसी मैदान पर बारिश की भेंट चढ़ गया और हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में एंट्री करने वाली तीसरी टीम बन गई। हैदराबाद की नजर अब पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद टॉप -2 में पहुंचने की है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में उसके लिए ये मुकाबला साख का होगा। जीतेश शर्मा की कप्तानी में पंजाब की टीम पैट कमिंस की सेना के खिलाफ जीत के साथ अपने सफर का अंत करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज दोपहर खेले जाने वाले मुकाबले में कैसा होगा पिच का हाल और आज कैसा होगा हैदराबाद के मौमस का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का रविवार को खेला जाएगा 69वां मुकाबला
  • सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा मुकाबला
  • हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत

IPL 2024, SRH (Sunrisers Hyderabad) vs PBKS (Punjab Kings) Pitch Report And Hyderabad Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पंजाब किंग्स से होने वाली है। हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान जीतेश शर्मा(Jitesh Sharma) के हाथों में है। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टॉप-2 में पहुंचने की लड़ाई है। सनराइजर्स और पंजाब दोनों का ये आखिरी लीग मुकाबला है। हैदराबाद के खाते में 13 मैच में 7 जीत के साथ 15 अंक हैं और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में लीग दौर का अंत टॉप-2 में रहते हुए करने के लिए पंजाब के खिलाफ मुकाबले में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। तभी वो 17 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रहेगी। हालांकि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच के मुकाबले के परिणाम पर भी हैदराबाद के टॉप-2 में रहना निर्भर करेगा। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए साख का है। पंजाब किंग्स की टीम के खाते में 13 मैच में 5 जीत और 8 हार हैं। वो अंक तालिका ने नौवें पायदान पर है। सीजन के आखिरी मुकाबले में जीत के साथ ही पंजाब की टीम आठवें पायदान पर रह सकती है।

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में हैदराबाद की पिच रिपोर्ट (SRH vs PBKS Pitch Report)

हैदराबाद में पिछले कुछ दिनों से बारिश लुका छिपी का खेल खेल रहे है। गुजरात और हैदराबाद के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया पिछला मुकाबला बारिश की भेंच चढ़ गया। ऐसे में मैदान गीला होगा और पिच पर कवर्स होंगे जिसकी वजह से पिच में नमी होगी और इसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिलेगा। हैदराबाद में मेजबान टीम ने 277 रन का विशाल स्कोर भी खड़ा किया है। वहीं 9.4 ओवर में 166 रन का लक्ष्य भी चेज किया है। हैदराबाद में रन जमकर बने हैं और एक बार फिर रनों की बारिश होगी। सैम कुरेन के स्वदेश लौटने से पंजाब की गेंदबाजी निश्चित तौर पर कमजोर होगी और अपने शानदार पेस अटैक और धाकड़ बल्लेबाजी के बल पर हैदराबाद की टीम पंजाब के ऊपर दबदबा बनाने उतरेगी।

End of Feed