IPL 2024: वानखेड़े में चमका दुबे जी का लड़का, मुंबई के खिलाफ लगाया आतिशी तड़का

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2024, 09:49 PM IST

Shivam Dubey Fifty: शिवम दुबे ने आईपीएल 2024 में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आतिशी अर्धशतक जड़ दिया। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 200 रन के पार पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के खिलाफ शिवम दुबे ने खेली 38 गेंद में 66 रन की पारी
  • जड़ा मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक
  • बने सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज

Shivam Dubey: आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मुकाबले में शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला। शिवम दुबे ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 28 गेंद में आतिशी अर्धशतक 7 चौके और 2 छक्के की मदद से जड़ दिया। ये उनका सीजन में दूसरा अर्धशतक है। अंत में दुबे 38 गेंद गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन के स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। दुबे ने 173.68 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के जड़े।

Shivam Dubey

शिवम दुबे(साभार IPL/BCCI)

शानदार रहा है आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला है। सीजन में दुबे ने 6 मैच की 6 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 242 रन 60.50 के औसत और 163.51 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। नाबाद 66 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है जो उन्होंने मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेली। सीजन में उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। जिसमें 20 चौके और 15 छक्के जड़े हैं। 242 रन में से 170 रन शिवम ने चौकों और छक्कों की मदद से बनाए हैं वो भी बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए। उनकी बीच के ओवरों में ऐसी बल्लेबाजी का फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को मिला है।

End of Feed