Ruturaj Gaikwad: सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने रुतुराज, छक्का मारकर हासिल की उपलब्धि

Ruturaj Gaikwad: चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने वानखेड़े में इतिहास रच दिया। मुंबई के खिलाफ मैच में 69 रन की पारी खेलने वाले गायकवाड़ ने आईपीएल इतिहास में 2000 रन का आंकड़ा छू लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और मुंबई का मुकाबला
  • चेन्नई के कप्तान रुतुराज ने रचा इतिगहास
  • सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बने

Ruturaj Gaikwad: मुंबई के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया। वानखेड़े में खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने 33 गेंद में सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ा। गायकवाड़ ने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौका और 4 छक्के लगाए। गायकवाड़ 40 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। गायकवाड़ ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

Ruturaj gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (साभार-IPL)

सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारतीय

रुतुराज गायकवाड़ ने जेराल्ड कोएट्जे के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर न केवल अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि आईपीएल इतिहास में उन्होंने अपने 2,000 रन भी पूरा कर लिए। गायकवाड़ ने यह उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल की और सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होंने 57वीं पारी में यह आंकड़ा पूरा किया।

End of Feed