IPL 2024, RR vs CSK Pitch Report, Weather: राजस्थान-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

IPL 2024, RR vs CSK Pitch Report And MA Chidambaram Stadium Chennai Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (12 मई 2024) दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के घर एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गुजरात के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद ये मुकाबला करो या मरो का बन गया है। वहीं अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स इस मैच में जीत के साथ आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि एमए चिदबंरम स्टेडियम में आज दोपहर खेले जाने वाले मुकाबले में कैसा होगा पिच का हाल और आज कैसा होगा चेन्नई के मौमस का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 61वां मुकाबला
  • पहली हार दिन में खेला जाएगा चेन्नई में इस सीजन मैच
  • सीएसके के लिए है ये करो या मरो का मुकाबला

IPL 2024, RR (Rajasthan Royals) vs CSK (Chennai Super Kings) Pitch Report And Chennai Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं। वहीं राजस्थान की कमान संजू सैमसन(Sanju Samson) के हाथों में है। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो का है। चेन्नई का यह 13वां मुकाबला है। उसके खाते में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे 2 बाकी बचे दो मैच और जीतने होंगे। तभी वो 16 अंक तक पहुंचकर अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर सकती है।

Rajastan Royals vs Chennai Super Kings Pitch and Weather Report

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच और वेदर रिपोर्ट

अंक तालिका में नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ चौथे पायदान पर है। उसके खाते में 12 अंक हैं। चेन्नई का नेट रन रेट 0.491 है। 12 प्वाइंट के साथ पांचवें और छठे पायदान पर काबिज दिल्ली और लखनऊ से बेहतर नेट रन रेट चेन्नई का है। ऐसे में सीएसके की टीम राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करके खुद को प्लेऑफ के दौड़ और समीकरण दोनों में बनाए रखना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स 11 मैच में 8 जीत और 3 हार के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल होती है। तो प्लेऑफ में आधिकारिक तौर पर 18 अंक के साथ एंट्री कर लेगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है।

End of Feed