DC vs MI: मुंबई के खिलाफ जीत के बावजूद IPL के इस नियम पर भड़के ऋषभ पंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 10:04 PM IST

DC vs MI: दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने भी इंपैक्ट प्लेयर रुल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भी पंत ने इस नियम को लेकर अपनी नाराजजगी दिखाई। इससे पहले रोहित शर्मा भी इसकी आलोचना कर चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और मुंबई का मुकाबला
  • ऋषभ पंत ने दी इंपैक्ट प्लेयर रुल पर प्रतिक्रिया
  • मुंबई के खिलाफ जीता था दिल्ली

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ नियम को लेकर चिंता जाहिर करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये। दिल्ली की टीम लगातार दो मैचों बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद बहुत कम अंतर से जीत दर्ज कर सकी टीम ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चार रन से हराने के बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस को 10 रन से शिकस्त दी। दिल्ली ने चार विकेट पर 257 रन का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस जीत के करीब पहुंच गयी थी।

IPL 2024 Rishabh Pant criticize Ipl impact Player Rule

ऋषभ पंत (साभार-IPL)

तिलक वर्मा की 32 गेंद में 63 रन की पारी से मुंबई ने नौ विकेट पर 247 रन बनाये। पंत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘हम 250 से ज्यादा रन बनाकर काफी खुश थे, लेकिन इंपैक्ट प्लेयर नियम के कारण इस तरह के स्कोर का भी बचाव करना मुश्किल होता जा रहा है।’’ कप्तान ने जैक फ्रेसर मैकगुर्क की तारीफ की जिन्होंने 27 गेंद में 84 रन रन की पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी।

End of Feed