IPL 2024: अभी तो ये शुरुआत है...लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद मयंक यादव ने बताया अपना लक्ष्य

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2024, 06:30 AM IST

पंजाब किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से कहर बरपाने के बाद लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद 21 वर्षीय मयंक यादव ने बताया है कि क्या है उनका लक्ष्य?

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दो मैचों में दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के युवा गेंदबाज मयंक यादव ने कहा कि उनका सपना भारतीय टीम के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना है। मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही। मयंक ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार लेने के बाद कहा,'दो मैचों में दो बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार लेकर अच्छा लग रहा है। मुझे हालांकि ज्यादा खुश इस बात की है कि हम दोनों मैच जीतने में सफल रहे।'

Mayank Yadav

मयंक यादव(साभार IPL/BCCI)

भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना है लक्ष्य

ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का है। इस 21 साल के गेंदबाज ने कहा,'मेरा लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा खेलने का है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सिर्फ शुरुआत है और मेरा पूरा ध्यान अपने लक्ष्य को हासिल करने पर है।' मैच में अपने पसंदीदा विकेट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'कैमरुन ग्रीन का विकेट।'

End of Feed