पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 25, 2024, 05:32 PM IST

आईपीएल के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स अपने घर में उतरेगी। पंजाब के सामने गुजरात टाइटंस की टीम होगी। पंजाब अभी प्वाइंट्स टेबल में 9वें जबकि गुजरात अभी 8वें स्थान पर है।

आईपीएल का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पंजाब अपने गढ़ में महराजा यादवींद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेलेगा। पंजाब की टीम 7 मैच में से 2 मुकाबला जीत कर 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है, जबकि गुजरात की टीम 6 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है। गुजरात ने 7 में से 3 मुकाबला जीता है।

pbks vs gt dream 11.

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की ड्रीम इलेवन (साभार-TNN)

पंजाब की टीम लगातार 3 मुकाबला हार कर यहां पहुंची है और उसके सामने हर हाल में जीत दर्ज करने की चुनौती है। पंजाब की समस्या यह रही है कि वह लगातार क्लोज मैच फिनिश नहीं कर पाई है। घरेलू मैदान पर भी टीम फायदा नहीं उठाई है। पंजाब घर पर खेले गए 4 मुकाबलों में केवल 1 मैच ही जीत पाई है।

End of Feed