आईपीएल 2024 में 200 से ज्यादा स्कोर बनाने में माहिर है ये टीम, इस टीम ने नहीं छूआ है एक भी बार यह आंकड़ा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 24, 2024, 05:53 PM IST

IPL 2024: आईपीएल 2024 में फैंस को गजब की बल्लेबाजी देखने को मिली है। ज्यादातर बल्लेबाजों ने इस बार विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की है। इस सीजन कुल 19 बार टीम ने 200 का आंकड़ा छूआ है। सर्वाधिक 4 बार केकेआर ने यह कारनामा छूआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस बार 19 टीम ने 200 प्लस का आंकड़ा छूआ है
  • केकेआर ने 4 बार 200 प्लस का आंकड़ा छूआ है
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 बार 200 प्लस का आंकड़ा छूआ

IPL 2024: आईपीएल 2024 का सीजन एक ऐतिहासिक सीजन बनता जा रहा है। इस सीजन ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बन रहे हैं जो पहली बार है। 16 साल के आईपीएल इतिहास में जो नहीं हुआ वह इस बार हो रहा है। बैटर अलग ही लेवल की बैटिंग कर रहे हैं, नतीजा सबसे महंगा गेंदबाज हर मैच में महंगा ही साबित हो रहा है। इस सीजन में सनराइडर्स हैदराबाद ने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल जोकि 287 रन है, खड़ा किया। इसके अलावा इसी टीम ने पावरप्ले में भी सर्वाधिक 125 रन बनाया।

Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-IPL)

लेकिन आज बात इन रिकॉर्ड से हटकर करेंगे और जानेंगे कि इस सीजन की विस्फोटक बल्लेबाजी करने में कौन सी टीम सबसे आगे रही है या यूं कहें कि किस टीम ने सर्वाधिक 200 प्लस का आंकड़ा छूआ है। इस सूची में पहला नाम कोलकाता नाईट राइडर्स का है। नाइट राइडर्स ने इस सीजन 4 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया है जिसमें से उसे 2 बार जीत मिली है और 2 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।

End of Feed