IPL 2024, MI vs SRH Pitch Report, Weather: मुंबई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

IPL 2024, MI vs SRH Pitch Report And Wankhede Stadium Mumbai Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (6 मई 2024) एक मुकाबला खेला जाएगा। सीजन के 55वें मैच में मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होने वाली है। ये इन दोनों आईपीएल टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई थी। हैदराबाद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में मुंबई इंडियन्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए और 31 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी आइए जानते हैं इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी है और आज कैसा होगा मुंबई के मौमस का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी मुंबई और हैदराबाद की भिड़ंत
  • दोनों के बीच पिछली भिड़ंत में हुई थी रनों की बारिश

IPL 2024, MI (Mumbai Indians) vs SRH (Sunrisers Hyderabad) Pitch Report And Mumbai Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स की अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से टक्कर होने वाली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने वाले मैच में मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में होगी। ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी अहम है। मुंबई इंडियन्स की टीम 11 मैच में 8 हार के बाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से तकरीबन बाहर हो चुकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखना चाहेगी।

MI vs SRH Pitch and Weather Report

मुंबई इंडियन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच और वेदर रिपोर्ट(साभार IPL/BCCI)

मेजबान मुंबई इंडियन्स के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में सीजन खराब रहा है। अबतक खेले 11 मैच में उसे 8 में हार और केवल 3 मैच में जीत मिली है। 6 अंक के साथ पांच बार की चैंपियन मुंबई दसवें पायदान पर काबिज है। उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे तकरीबन बंद हो चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को अगर वो मुकाबला गंवाती है तो उसके प्लेऑफ राउंड से बाहर होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टी हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम अपने आतिशी खेल से सबको हैरान करती हुई 10 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। इस मैच में जीत उसे प्लेऑफ राउंड के और करीब ले जाएगी। ऐसे में हैदराबाद की टीम मुंबई के खिलाफ जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

End of Feed