आईपीएल 2024 का मुकाबला

आज (7 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला हाई-वोल्टेज मुकाबला मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला
  • मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच

आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में आज (7 अप्रैल, 2024) को मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स की टीम शुरुआती तीन मैच में तीन हार के साथ अंक तालिका में दसवें और ऋषभ पंत(Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैच में एक जीत और 3 हार के साथ नौवें पायदान पर है। दोनों ही टीमों की नजर इस मैच में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति में सुधार की होगी। दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर वापसी की आस प्रशसकों के मन में जताई थी लेकिन कोलकाता के खिलाफ 106 रन के बड़े अंतर ने उसे नौवें पायदान पर ला पटका। ऐसे में रविवार की दोपहर को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली भिड़ंत दोनों टीमों के लिए अहम है।

IPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals Pitch Weather Reports

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच और वेदर रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत पंजाब और राजस्थान के खिलाफ हार के साथ की थी। पहले मैच में दिल्ली लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई। वहीं दूसरे मुकाबले में 12 रन के अंतर से लक्ष्य का पीछा करने से चूक गई। लेकिन चेन्नई के खिलाफ विजाग में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का खाता खोला। लेकिन केकेआर के खिलाफ वो जीत की लय बरकरार नहीं रख पाई और 106 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। ऐसे में उसे नेट रन रेट के मामले में बड़ा नुकसान हुआ और वो फिसलकर नौवें पायदान पर आ गई। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियन्स की टीम सीजन की शुरुआत के दो सप्ताह बाद भी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। पहले दो मुकाबले मुंबई ने गुजरात और हैगराबाद के खिलाफ घर के बाहर खेले। दोनों में उसे हार मिली। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी मुंबई की हार का सिलसिला जारी रहा।

End of Feed