Shamar Joseph: वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ ने टी20 लीग को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या बोले

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 06:41 PM IST

IPL 2024, LSG, Lucknow Super Giants, Shamar Joseph: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने दुनियाभर में हो रहे टी20 लीग को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं तीनों प्रारूपों और टी20 लीग में खेलने के लिए फिट रहना चाहता हूं। वे आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में शामिल हैं।

IPL 2024, LSG, Lucknow Super Giants, Shamar Joseph: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांव के पंजे में फ्रैक्चर के बावजूद गाबा टेस्ट में सात विकेट लेकर वेस्टइंडीज को यादगार जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज शमार जोसेफ कैरेबियाई टीम के लिए तीनों प्रारूपों के साथ दुनिया भर में लीग क्रिकेट खेलने के लिए अपनी फिटनेस बरकरार रखना चाहते हैं। इस 24 साल के खिलाड़ी ने जिंदगी में बेहद ही मुश्किल समय का सामना किया है और अपनी मंगेतर के साथ दो छोटे बच्चों का लालन-पालन कर रहे हैं।

Shamar Joseph, Shamar Joseph, Shamar Joseph Likes To Play, Shamar Joseph T20 Records, Shamar Joseph likes to play in T20 league, west indies, IPL, IPL 2024, LSG, Lucknow Super Giants,

शमार जोसेफ । (फोटो- Windies Cricket Twitter)

जोसेफ ने अपने गरीब परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करने के लिए गुयाना के बाराकारा गांव में लकड़ी कटाने के साथ भवन निर्माण मजदूर और सुरक्षा गार्ड के रूप में काम किया। वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों की तरह उनका सपना भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और बिग बैश जैसे दुनिया भर के टी20 लीग में खेलने का है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में मार्क वुड के विकल्प के तौर पर शामिल इस तेज गेंदबाज ने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘मैं अपने कौशल को बढ़ाने के लिए दुनिया भर में खेलना पसंद करूंगा लेकिन मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं खुद को वेस्टइंडीज के लिए भी उपलब्ध रखूंगा।’

End of Feed