आईपीएल का 36वां मुकाबला: कोलकाता बनाम बेंगलुरु

आईपीएल का 36वां मुकाबला आज कोलकाता और बेंगलुरु के बीच गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। आरसीबी की टीम के पास प्लेऑफ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना आवश्यक है। कोलकाता बनाम बेंगलुरु आज की ड्रीम 11 टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला
  • ईडेन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा मैच
  • मैच से पहले यहां जानें ड्रीम इलेवन टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 36वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। आरसीबी के सामने प्लेऑफ में बने रहने के लिए यह आखिरी मौका होगा। आरसीबी 7 मैच में से 6 मुकाबला हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में 2 अंक के साथ सबसे नीचले पायदान पर है। एक और हार आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को तोड़ देगा और उसके पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इंतजार को भी एक साल के लिए बढ़ा देगा। दूसरी तरफ केकेआर की टीम है जो गौतम गंभीर के आने से अलग ही अंदाज में नजर आ रही है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। केकेआर 6 मैच में से 4 मुकाबला जीत चुकी है और 8 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

KKR vs RCB Dream 11.

कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन टीम (TNN)

फॉर्म में है केकेआर की बल्लेबाजी

केकेआर की बल्लेबाजी की बात करें तो सुनील नरेन के ओपनिंग करने से टीम की आधी मुश्किल हल हो गई है। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने टीम को लगभग हर मैच में विस्फोटक शुरुआत दी है। नरेन केकेआर की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और वह एक शतक भी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में केकेआर जरूर थोड़ा संघर्ष कर रही है। हालांकि, स्पिन गेंदबाजी में केकेआर के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे अच्छे विकल्प मौजूद हैं।

End of Feed