IPL 2024, DC vs GT, Axar Patel Fifty: गुजरात टाइटंस के खिलाफ घर में दिल्ली कैपिटल्स की घर में खराब शुरुआत हुई, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने ना केवल टीम को संभाला, बल्कि आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक भी जड़ा। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम को तीन खिलाड़ी 50 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 37 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 153.48 की स्ट्राइक रेट से 43 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नूर अहमद ने साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
अक्षर पटेल। (फोटो- IPL/BCCI)
अक्षर ने पूरा किया 1500 का स्कोर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले अक्षर पटेल ने आईपीएल में 1500 रन का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने 145वें मैच में इस स्कोर को पूरा किया। अक्षर ने 145 मैचों में 130.93 की स्ट्राइक रेट से 1541 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक पारी खेली है।
इस टीम के खिलाफ जड़ा था पहला अर्धशतक
2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल का आईपीएल में दूसरी बार बल्ला गरजा है। गुजरात टाइटंस से पहले अक्षर का बल्ला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ चला था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 54 रन की पारी खेली थी।
