IPL 2024 Date, Indian Premier League Updates: टी20 वर्ल्ड कप से पहले फटाफट क्रिकेट यानी दुनिया का सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल का रोमांच मार्च में शुरू हो सकता है। मार्च के अंतिम सप्ताह में आईपीएल का आगाज होगा और टी20 वर्ल्ड कप से 4 दिन पहले खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा और 26 मई को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से आईपीएल की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। बीसीसीआई 22 मार्च से 26 मई के बीच टूर्नामेंट को विंडो में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। कार्यक्रम की पुष्टि चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही की जा सकती है, लेकिन बीसीसीआई भारत में पूरी लीग आयोजित करने को लेकर आश्वस्त है।
आईपीएल का 22 मार्च से हो सकता है आगाज। (फोटो- IPL/BCCI)
डब्ल्यूपीएल का आगाज 22 फरवरी से
रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई द्वारा अपने हितधारकों के साथ चर्चा किए गए अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा सीजन 22 फरवरी से होगा और खिताबी मुकाबला 17 मार्च को हो सकता है। लीग के सभी मुकाबले बेंगलुरु और नई दिल्ली में खेले जाएंगे। बता दें कि बीसीसीआई एक से दो दिनों के अंदर तारीख की घोषणा कर सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है भारत का शेड्यूल
| तारीख | बनाम | समय |
| 5 जून 2024 | आयरलैंड | 8.30 PM |
| 9 जून 2024 | पाकिस्तान | 8.30 PM |
| 12 जून 2024 | अमेरिका | 8.30 PM |
| 15 जून 2024 | कनाडा | 8.30 PM |
