IPL 2024, CSK vs SRH: घर में चेन्नई को हराने के बाद पैट कमिंस ने जीत की रणनीति का किया खुलासा, जानिए क्या बोले

IPL 2024, CSK vs SRH, Pat Cummins Statement After Win: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीत की रणनीति का खुलासा किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
  • हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से दी पटखनी।
  • जीत के साथ हैदराबाद टेबल में 5वें नंबर पर पहुंची।

IPL 2024, CSK vs SRH, Pat Cummins Statement After Win: हैदराबाद में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से पटखनी दी। चेन्नई के खिलाफ डेब्यू करने वाले नीतीश रेड्डी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। टीम की यह चार मैचों में दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई की इतने ही मैचों में दूसरी हार है। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने पॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

CSK vs SRH, IPL 2024, IPL, CSK vs SRH, SRH vs CSK, Pat Cummins, Pat Cummins Statement, Pat Cummins Statement After Win, Pat Cummins Statement After Win against CSK, Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, Pat Cummins Statement After Win At home ground,

जीत के बाद टीम के जश्न मनाते हुए पैट कमिंस। (फोटो- IPL/BCCI)

जीत के बाद क्या बोले कमिंस?

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पैट कमिंस ने कहा कि यह धीमा विकेट था, लेकिन इसके बाद भी मैच काफी रोमांचक भरा रहा। इस मुकाबले में शिवम दुबे के लिए अगल रणनीति बनाई गई थी, क्योंकि वे स्पिनरों के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करते हैं। उनके खिलाफ तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने का निर्णय लिया गया। वैसे भी टीम में बहुत तेज गेंदबाज हैं। आगे उन्होंने कहा कि शिवम दुबे के खिलाफ ऑफ कटर्स करने का फैसला लिया, जिसका फायदा भी मिला। वहीं, अभिषेक शर्मा से गेंदबाजी कराने से गेंदबाजी करने पर उन्होंने कहा कि मैं उनसे गेंदबाजी नहीं कराना चाहता था।

End of Feed