CSK Playoffs Equations:कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, बाकी बचे हैं केवल तीन मैच

Chennai Super kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने भी प्लेऑफ में पहुंचने का संकट खड़ा हुआ है। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद उसने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। हालांकि बाकी बचे मैचों में भी उसकी राह आसान नहीं होने जा रही है। जानिए कैसा है डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के समीकरण?

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएसके के खाते में हैं 11 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक
  • प्लेऑफ राउंड में अपनी जगह पक्की करने के लिए जीतने होंगे 2 और मैच
  • अंतिम तीन मैच में सीएसके की होगी गुजरात, राजस्थान और आरसीबी से भिड़ंत

Chennai Super kings kaise pahuchegi Playoff Round main: आईपीएल 2024 में नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कमान में खेल रही डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स को 28 रन के अंतर से मात देकर सीजन में 11वें मैच में छठी जीत की और राहत की सांस ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके 9 विकेट पर 167 रन बना सकी थी। उसके ऊपर हार का खतरा मंडराने लगा था लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पंजाब किंग्स को 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 139 रन बनाने दिए और मैच 28 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया।

Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स(साभार IPL/BCCI)

जीतने होंगे बाकी बचे तीन में से कम से कम 2 मैच

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में कोलकाता और राजस्थान के बाद तीसरे पायदान पर काबिज हो गई है। उसके खाते में 11 मैच में 6 जीत और 5 हार के साथ कुल 12 अंक हो गए हैं। उसका नेट रन रेट 0.700 का है। सीएसके सीजन में 3 मैच बचे हैं। उन तीन मैचों में से कम से कम दो मैच में उसे जीत दर्ज करनी होगी तभी 16 अंकों के साथ वो अपनी जगह प्लेऑफ में सुनिश्चित कर सकेगी। तीन मैच में जीत सोने पे सुहागा की तरह होगी और 14 मैच में 9 जीत के साथ सीएसके प्लेऑफ में पहुंचेगी।

End of Feed