IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैच नहीं खेलेगा स्टार गेंदबाज

Dilshan Madushanka injury: मुंबई इंडियंस को झटका लगा है क्योंकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2024 की शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे।

Dilshan Madushanka injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन कर अपना छठा खिताब जीतने की फिराक में बैठी मुंबई इंडियंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2024 की शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस को एक शानदार लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज की कमी खलेगी।

Dilshan Madushanka

दिलशान मदुशंका (फोटो- ICC)

दिलशान मधुशंका की चोट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी बयान जारी किया है। बोर्ड ने एक्स पर लिखा है कि 'बांग्लादेश के खिलाफदूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए मैदान छोड़ने वाले मदुशंका को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जैसा कि खिलाड़ी के एमआरआई स्कैन से पुष्टि हुई है। वे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।'

End of Feed